News reporter
Chhattisgarhtimeslive
Raipur
CATEGORY: छत्तीसगढ़ / शिक्षा / रायपुर
छत्तीसगढ़ में शनिवार को सुबह स्कूल लगाने की मांग, कहीं सुबह तो कहीं दिन में लग रहे स्कूल, शिक्षक-छात्रों में दुविधा

छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल टाइमिंग को लेकर असमानता। कहीं सुबह तो कहीं दिन में लग रहे स्कूल। व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ ने शिक्षा मंत्री से पूरे प्रदेश में शनिवार को सुबह स्कूल लगाने की मांग की।
HEADLINE:
छत्तीसगढ़ में शनिवार को कहीं सुबह तो कहीं दिन में लग रहे स्कूल, पूरे प्रदेश में सुबह स्कूल लगाने की मांग
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूलों के समय को लेकर बड़ी असमानता सामने आई है। प्रदेश में कहीं स्कूल सुबह लग रहे हैं तो कहीं दिन में। इसको लेकर अब छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ ने मोर्चा खोल दिया है।
संघ ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक समान सुबह स्कूल लगाया जाए।
क्या कहा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने?
संघ के संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमेशा से ही शनिवार को सुबह स्कूल लगता रहा है।
शनिवार को सुबह स्कूल में बच्चों का मानसिक, शारीरिक विकास, खेलकूद, योग, पीटी, सास्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां कराई जाती रही हैं, जिससे बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
पर इस सत्र में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शनिवार को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सुबह स्कूल लगाया जा रहा है, जबकि हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में दिन में तथा अलग-अलग समय में विद्यालय लगाया जा रहा है।
इससे विद्यालय संचालन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं में दुविधा उत्पन्न हो रही है। हायर सेकेंडरी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सुबह स्कूल की गतिविधियों से वंचित रखा जा रहा है।
किन जिलों में सुबह, किन में दिन में?
शिक्षक साथियों से मिली जानकारी के आधार पर संघ ने बताया कि –
सुबह स्कूल लग रहे हैं:
जांजगीर-चांपा, केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), दुर्ग, कोंडागांव, जशपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़, शक्ति, राजनांदगांव
दिन में स्कूल लग रहे हैं:
रायपुर, बेमेतरा, एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), बालोद, सूरजपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जैसे छत्तीसगढ़ के जिलाे में अलग अलग समय में विधायक लग रहे है।
छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ की मांग क्या है?
छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ ने शिक्षा मंत्री जी से मांग किया है कि प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में एकरूपता लाई जाए।
छात्र-छात्राओं में योग, खेलकूद, पीटी, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक के जैसे हायर सेकेण्डरी में पूरे छत्तीसगढ़ में सुबह स्कूल लगाया जाए।
कैप्शन:
📚 CG में शनिवार को स्कूल टाइमिंग में गड़बड़!
कहीं सुबह तो कहीं दिन में लग रहे स्कूल 😕
व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ की मांग – पूरे प्रदेश में शनिवार को सुबह लगे स्कूल
ताकि बच्चों को मिले योग-खेलकूद, पीटी,सांस्कृतिक कार्यक्रमाे का पूरा मौका 🏃♂️🧘
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ममता वाडदे, प्रदेश सहउपाध्यक्ष गीता नायर, प्रदेश संचालक खाेमन लाल साहू, प्रदेश सचिव विवेक धुर्वे, प्रदेश संरक्षक जगदीश दिल्लीवार, अनिता घाेरपडे जिला अध्यक्ष धमतरी, मधुसूदन सिंह जिला अध्यक्ष बीजापुर, लक्ष्मीनारायण साहू जिला अध्यक्ष बेमेतरा, शिवशंकर सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बस्तर, भारती साहू कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, रश्मि पटेल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रायपुर, चंद्रकला साहू ( सरगुजा), जीसी देवांगन( जांजगीर चापा), याेगेश्वर दिवान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गरियाबंद, रवि गुप्ता( कवर्धा),संजय देवांगन ( अंबागढ चाैकी), सुधीर दूबे( जशपुर), नवीन साहू ( धमतरी), मिताली ( डाेंगरगांव), एल एन साहू ( बेमेतरा), माेना प्रधान( दुर्ग), रामनारायण शर्मा( कांकेर), अजय चंद्राकर( महासमुंद), वृत्युंजय भारती (धमतरी), श्यामद्ववेदी( महासमुंद), सीबा(बालाेद), दीपक ( रायगढ़), याेगेश्वर दिवान ( गरियाबंद), विनय साहू ( कांकेर), उमाशंकर साहू ( दंतेवाड़ा), वासु देवांगन ( मानपुर- माेहला) रश्मि पटेल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रायपुर, चंद्रकला साहू ( सरगुजा), जीसी देवांगन( जांजगीर चापा), याेगेश्वर दिवान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गरियाबंद, रवि गुप्ता( कवर्धा), अनिल जैन( जगदलपुर), चेतना गुप्ता (रायपुर, प्रतिभा लिमशाकरे( रायपुर)),संजय देवांगन ( अंबागढ चाैकी), सुधीर दूबे( जशपुर), नवीन साहू ( धमतरी), मिताली ( डाेंगरगांव), एल एन साहू ( बेमेतरा), माेना प्रधान( दुर्ग), रामनारायण शर्मा( कांकेर), अजय चंद्राकर( महासमुंद), वृत्युंजय भारती (धमतरी), श्यामद्ववेदी( महासमुंद), सीबा(बालाेद), दीपक ( रायगढ़), याेगेश्वर दिवान ( गरियाबंद), विनय साहू ( दंतेवाड़ा), उमाशंकर साहू ( दंतेवाड़ा), वासु देवांगन ( मानपुर- माेहला) एवं अन्य सभी वाणिज्य संकाय के व्याख्याता साथी उपस्थित रहे।